weather update

Weather Update – कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान, कुछ जिलों में भारी बारिश…

कोलकाता बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Weather Update – मौसम विभाग के अनुसार आज भी कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

Weather Update

हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया में भारी (7 से 11 सेमी) बारिश की संभावना है। बारिश के साथ, जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

शेष जिलों में बारिश जारी रहेगी। मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Share from here