Advertisement
weather update

Weather Update – कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता

Weather Update – जारी सप्ताह में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के ज़्यादातर ज़िलों में आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश की संभावना है।

Advertisement

Weather Update

कई ज़िलों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चल सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन दक्षिणी ओडिशा और छत्तीसगढ़ में स्थित है। यह धीरे-धीरे अपनी ताकत खो देगा और एक डिप्रेशन में बदल जाएगा।

हालाँकि, इसके चलते अगले कुछ दिनों तक ओडिशा तट पर समुद्र अशांत रहेगा और वहां भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari