Advertisement
Weather update

Weather update – बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात! उत्तर और दक्षिण बंगाल में….

Uncategorized बंगाल

Weather update – बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक और नया चक्रवात बन रहा है। इसके शुक्रवार को बनने की संभावना है। जिसके कारण आसमान में फिर से बादल छाए रहेंगे।

Advertisement

Weather update

दक्षिण बंगाल में शनिवार तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। अलीपुर मौसम विभाग ने गुरुवार को सात जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।

Weather update – गुरुवार को दक्षिण बंगाल के सात जिलों में और शुक्रवार को आठ जिलों में बारिश का अनुमान है।

उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा में बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार तक गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार से बारिश कम हो जाएगी। गुरुवार को कोलकाता में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari