Advertisement
sunlight news

कोरोना – पश्चिम बंगाल में 10 जिले रेड जोन में

बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रेड जोन की संख्या 4 से बढ़कर 10 हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा जारी नई सूची के मुताबिक राज्य के 10 जिले रेड जोन में आ गए हैं।

Advertisement

इसके पहले केवल 4 जिले कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24, परगना और पूर्व मेदिनीपुर रेड जोन में थे। नई सूची के मुताबिक कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिमपोंग और मालदा जिले रेड जोन में हैं। इनमें से 6 दिले पहले ऑरेंज जोन में थे लेकिन यहां गत 21 दिनों के दौरान हालात नहीं संभले और रेड जोन में तब्दील हो गए हैं।

इसके अलावा राज्य का हुगली, पश्चिम बर्दवान, नदिया, पूर्व बर्दवान और मुर्शिदाबाद जिला ऑरेंज जोन में हैं। बाकी 8 जिले अभी भी कोरोना से मुक्त हैं।

उल्लेखनीय है कि जब पहली सूची जारी हुई थी और राज्य के 4 जिले रेड जोन में थे तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आनन-फानन में प्रशासनिक बैठक की थी और आदेश दिया था कि 15 दिनों के भीतर रेड जोन को ग्रीन जोन में तब्दील करना होगा। प्रशासन ने भी सख्ती से इसका पालन शुरू किया था लेकिन नई सूची ने राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है।

खास बात यह है कि 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने की संभावना को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही खारिज कर दिया है। उन्होंने इशारे इशारे में स्पष्ट किया है कि 21 मई तक राज्य में सख्ती बरकरार रह सकती हैं। अब जबकि राज्य के 10 जिले रेड जोन में शामिल हो गए हैं तो यह आशंका प्रबल है कि बंगाल में किसी भी तरह से राहत ना मिले।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari