Advertisement
breaking news

कूचबिहार में डीजे के जेनरेटर से वाहन में फैला करंट, 10 कांवड़ियों की मौत, 16 घायल

बंगाल

कूचबिहार में रविवार देर रात जलपेश स्थित शिव मंदिर जा रहे कांवड़िये हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में करंट फैलने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस के अनुसार पिकअप वैन में जनरेटर लगा था और तार में शॉर्ट सर्किट हो गया जिसके कारण करंट फैल गया और यह हादसा हुआ। घायलों को चंगरबंधा के अस्पताल लाया गया। डॉक्टर्स ने 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari