Advertisement

पश्चिम बंगाल – सुबह 10 बजे तक 15.30% मतदान, वोट परसेंटेज को लेकर टीएमसी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

बंगाल

पश्चिम बंगाल में 30 सीटों पर पहले चरण के चुनाव हो रहे हैं। राज्य में सुबह 10 बजे तक 15.30% मतदान हुए हैं। 

Advertisement

बंगाल चुनावः वोट परसेंटेज को लेकर टीएमसी ने चुनाव आयोग की शिकायत

बंगाल में वोटिंग परसेंटेज अचानक कम हो जाने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। पार्टी की ओर से आयोग को मेल कर इसे देखने की अपील की गई है। टीएमसी की ओर से शिकायत में कहा गया है कि कांथी उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 9.13 बजे वोटिंग प्रतिशत 18.47 और 18.95 फीसदी था. चार मिनट के बाद 9.21 बजे वोटर टर्नआउट कम होकर 10.60 और 9.40 फीसदी हो गया। वहीं, आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में 10 सांसदों का दल चुनाव आयोग के अधिकारियों से कोलकाता में मुलाकात करेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari