sunlight news

सुबह 9:00 बजे तक बंगाल में 15.84 फिसदी वोटिंग

बंगाल

पश्चिम बंगाल के जिन 5 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं वहां सुबह 9:00 बजे तक 15.84% मतदान हुए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार सबसे अधिक वोटिंग दक्षिण दिनाजपुर के बालूरघाट लोकसभा केंद्र पर हुई है।

यहां सुबह 9:00 बजे तक 17.28% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। मालदा उत्तर में 16.11% लोगों ने मतदान किया है जबकि मालदा दक्षिण में 16.22% मतदान सुबह 9:00 बजे तक दर्ज किए गए हैं।

वहीं मुर्शिदाबाद के जंगीपुर लोकसभा केंद्र में 14.99% वोटिंग हुई है जबकि मुर्शिदाबाद लोकसभा केंद्र में 14.62% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है।

आयोग की ओर से बताया गया है कि जिस तेजी से लोगों ने मतदान करने की शुरुआत की है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरे चरण में भी मतदान 75% के आंकड़े को पार करेगा। उल्लेखनीय हो कि पहले और दूसरे चरण में मतदान क्रमशः 83 और 81% हुए थे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *