पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में अबतक के सबसे ज्यादा 1894 संक्रमित, 26 की मौत

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट। राज्य में कोरोना का कहर जारी है और हर रोज कोरोना के मामले अपना रिकार्ड तोड़ रहे हैं । पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 1894 कोरोना के संक्रमित मिले हैं। जिनमे कोलकाता से 563, उत्तर 24 परगना से 443 और हावड़ा से 182 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 38011 हो गई है।

24 घंटे में 838 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 22253 हो गई है। 24 घंटे में 26 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1049 हो गया है। राज्य में अब 14709 एक्टिव केस हैं।

Share from here