सनलाइट। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,846 मामले सामने आए है। जिसमें कोलकाता से 3955, उत्तर 24 परगना से 4197 और हावड़ा से 1266 मिले है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10,94,802 हो गई है।
24 घंटे में 19,131 को डिस्चार्ज किया गया है। कुल डिस्चार्ज की संख्या 9,50,017 हो गई है। इस दौरान 136 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 12,993 हो गया है। राज्य में अब 1,31,792 एक्टिव केस हैं।
