सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 2134 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 778, उत्तर 24 परगना से 462 और हावड़ा से 145 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 62964 हो गई है।
24 घंटे में 2105 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 42022 हो गई है। 24 घंटे में 38 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1449 हो गया है। राज्य में अब 19493 एक्टिव केस हैं।
Share from here
