पश्चिम बंगाल में फिर कोरोना ने तोड़ा रिकार्ड, 24 घंटे में मिले 2278 संक्रमित, 36 की मौत

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के अबतक के सबसे अधिक 2278 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 662 , उत्तर 24 परगना से 544 और हावड़ा से 191 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 42487 हो गई है।

24 घंटे में 1344 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 24883 हो गई है। 24 घंटे में अबतक के सबसे अधिक 36 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1112 हो गया है। राज्य में अब 16492 एक्टिव केस हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari