सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 2434 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 750, उत्तर 24 परगना से 570 और हावड़ा से 260 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 67692 हो गई है।
24 घंटे में 2140 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 46256 हो गई है। 24 घंटे में 46 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1536 हो गया है। राज्य में अब 19900 एक्टिव केस हैं।
Share from here
