सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के अबतक के सबसे ज्यादा 2496 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 670, उत्तर 24 परगना से 644 और हावड़ा से 160 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 70188 हो गई है।
24 घंटे में 2118 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 48374 हो गई है। 24 घंटे में 45 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1581 हो गया है। राज्य में अब 20233 एक्टिव केस हैं।
