पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले अबतक के सबसे ज्यादा 2954 संक्रमित, 56 की मौत

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के अबतक के सबसे ज्यादा 2954 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 680, उत्तर 24 परगना से 601 और हावड़ा से 195 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 86754 हो गई है।

24 घंटे में 2061 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 61023 हो गई है। 24 घंटे में 56 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1902 हो गया है। राज्य में अब 23829 एक्टिव केस हैं।

Share from here