पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले 2974 संक्रमित, 55 की मौत

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 2974 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 554, उत्तर 24 परगना से 512 और हावड़ा से 182 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 147775 हो गई है।

24 घंटे में 3314 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 117857 हो गई है। 24 घंटे में 55 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2964 हो गया है। राज्य में अब 26954 एक्टिव केस हैं।

Share from here