सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 3948 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 855, उत्तर 24 परगना से 836 और हावड़ा से 270 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 393524 हो गई है।
24 घंटे में 4187 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 350449 हो गई है। 24 घंटे में 54 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 7122 हो गया है। राज्य में अब 35953 एक्टिव केस हैं।
Share from here
