पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले 3981 संक्रमित, 4058 हुए डिस्चार्ज

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 3981 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 877, उत्तर 24 परगना से 862 और हावड़ा से 235 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 385589 हो गई है।

24 घंटे में 4058 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 342133 हो गई है। 24 घंटे में 56 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 7013 हो गया है। राज्य में अब 36443 एक्टिव केस हैं।

Share from here