Election Result

West Bengal 6th Phase Election – पश्चिम बंगाल में तमलुक, कांथी सहित 8 सीटों पर मतदान आज

बंगाल

West Bengal 6th Phase Election – लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान होगा।

Advertisement

West Bengal 6th Phase Election – पश्चिम बंगाल 8 सीटों पर चुनाव आज

इस चरण में तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। कांथी और तमलुक में अधिकारी परिवार का प्रभाव माना जाता है।

कांथी से शुभेंदु अधिकारी के भाई सोमेन्दू भाजपा से मैदान में हैं। उनके सामने टीएमसी से उत्तम बारीक मैदान में है। पिछले चुनाव मे सोमेन्दू टीएमसी में थे और लगभग 1 लाख 11 हजार से ज्यादा वोट से जीते थे।

तमलुक सीट से पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा की ओर से मैदान में है। उनके सामने देबंगशु भट्टाचार्य मैदान में है। 2019 में टीएमसी ने यहां से जीत दर्ज की थी।

झाड़ग्राम से भाजपा के प्राणनाथ टुडू के सामने टीएसमी के कालीपद सोरेन मैदान में हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के कुनार हेम्ब्रम ने यहां से 11 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।

बिष्णुपुर से सौमित्र खान के सामने टीएमसी की सुजाता मंडल मैदान में है। सौमित्र खान ने पिछले चुनाव में 78 हजार से ज्यादा वोटों से टीएमसी के श्यामल संतरा को हराया था।

घाटाल लोकसभा में टीएमसी के देव के सामने भाजपा के हिरन चटर्जी मैदान में है। पिछले चुनाव में देव ने भाजपा की भारती घोष को लगभग 1 लाख 8 हजार वोटों से हराया था।

West Bengal 6th Phase Election – पिछले लोकसभा चुनाव में इन आठ सीट में से पांच पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि तीन सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari