West Bengal Budget 2024 – आज राज्य का बजट

बंगाल

West Bengal Budget 2024 – मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आज बजट पेश करने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव को देखते इस बजट में बड़ी घोषणा हो सकती है।

West Bengal Budget 2024

ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि बजट में कुछ बड़ा हो सकता है। वह पहले ही100 दिन के काम का बकाया चुकाने की घोषणा कर चुकीं है। 21 तारीख को बकाया राशि बैंक खाते में चली जायेगी।

आज बजट में क्या ऐलान होगा, इस पर सबकी नजर रहेगी। महीना बीतते ही लोकसभा चुनाव की गहमागहमी शुरू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार का यह आखिरी बजट है।

वित्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार चंद्रिमा भट्टाचार्य आज अपराह्न तीन बजे विधानसभा में राज्य का बजट पेश करने वाली हैं।

2021 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, तृणमूल सरकार ने लक्ष्मी भंडार सहित कई योजनाओं की घोषणा की थी। यह चुनाव के बाद के बजट में परिलक्षित हुआ।

Share