West Bengal Cabinet expansion – पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी 1 जून को होगा। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
West Bengal Cabinet expansion
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा – कल, पश्चिम बंगाल की जनता के जनादेश द्वारा चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार का पूर्ण मंत्रिमंडल गठित होने जा रहा है।
उन्होंने लिखा – इस मंत्रिमंडल विस्तार को संपन्न करने हेतु, पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री सुबह 11:00 बजे लोक भवन में शपथ ग्रहण करेंगे।
उन्होंने लिखा – महामहिम राज्यपाल, आर. एन. रवि, लोक भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
