Advertisement
breaking news

West Bengal – मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल

बंगाल

West Bengal – पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मानस भुइयां को ढ़ी गई है। वह वर्तमान में जल संसाधन विकास विभाग के मंत्री हैं।

Advertisement

West Bengal

मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग और भूमि सुधार विभाग के राज्य मंत्री हैं। इसके अलावा वह वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्हें पर्यावरण विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है।

गुलाम रब्बानी पर्यावरण विभाग के मंत्री थे उनका कार्यालय बदल दिया गया है और अब उन्हें ऊर्जा विभाग का प्रभार मिला।

बाबुल सुप्रिय की जिम्मेदारियां भी बढ़ा दी गई हैं। तृणमूल विधायक बनने के बाद उन्हें आईटी विभाग दिया गया था इस बार उन्हें औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।

हालांकि जेल विभाग की जिम्मेदारी किसी को नहीं दी गयी यानी फिलहाल पद की कमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ में रहेगी। हाल ही में अखिल गिरी ने उस विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari