Advertisement
sunlight news

सोमेन मित्रा ने दिया पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

कोलकाता

कोलकाता। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने भी पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सोमेन मित्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (एआईसीसी) को इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गौरव गर्ग ने साफ कर दिया है कि सोमेन का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्हें पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है।

इधर, अमिताभ चक्रवर्ती ने कहा है कि आगामी 19 जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होनी है। इसमें सभी जिलों के पार्टी अध्यक्षों को बुलाया गया है। गौरव गर्ग और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। उसी दिन सोमेन मित्रा के त्यागपत्र पर निर्णय किया जाएगा। तब तक वह अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

गौरव गर्ग ने साफ किया है कि 19 जुलाई को अगर देशभर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को बदला जाता है तब सोमेन मित्रा के आवेदन पर गौर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद से ओम प्रकाश मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की करारी हार हुई है, उसकी जिम्मेदारी लेते हुए सोमेन मित्रा को भी तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari