breaking news

West Bengal Election – चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, बदले गए 23 रिटर्निंग ऑफिसर

बंगाल


West Bengal Election – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है।

West Bengal Election

आयोग ने राज्य में 23 रिटर्निंग ऑफिसर्स (RO) के तबादले का निर्देश जारी किया है। गौरतलब है कि इससे पहले बीते 23 मार्च को आयोग ने एक साथ 73 अधिकारियों का तबादला किया था।

ताजा आदेश के अनुसार, उन 73 अधिकारियों की सूची में से 14 को फिर से बदल दिया गया है। इसके साथ ही, 9 नए अधिकारियों के तबादले का भी नया निर्देश जारी किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जिन भी अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें शनिवार शाम तक रिपोर्ट करना होगा और कार्यभार संभालना होगा।

Share from here