West Bengal Election – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान होगा।
West Bengal Election
चुनाव के दूसरे चरण में राज्य विधानसभा की 142 सीट के लिए मतदान होगा। इसमें तृणमूल कांग्रेस के गढ़ कोलकाता, हावड़ा, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्वी बर्धमान की सीटें शामिल है।
दूसरे चरण में जिन 142 सीट पर मतदान होना है, उनमें से तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में 123 सीट जीती थीं, बीजेपी ने 18 और आईएसएफ ने एक सीट हासिल की थी।
इस चरण में कुछ बड़ी सीटों पर भी मुकाबले है जिनमे भवानीपुर, कोलकाता पोर्ट, बालीगंज, जोड़ासांको, चौरंगी, श्यामपुकुर शामिल है।
