Advertisement
Election Result

West Bengal Election – बासंती में भाजपा प्रत्याशी पर हमले का आरोप, गाड़ी में तोड़फोड़…

बंगाल

West Bengal Election – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बासंती विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 76 के पास भारी तनाव फैल गया।

Advertisement

West Bengal Election

आरोप है कि मतदान की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया।

इस घटना में उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और उनके सुरक्षाकर्मी से हथियार छीनने का प्रयास किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विकास सरदार जब बूथ का निरीक्षण करने पहुँचे, तभी अचानक भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और लाठियों से उनकी कार पर हमला कर दिया।

गंभीर आरोप यह भी है कि हमलावरों ने भाजपा प्रत्याशी के अंगरक्षक की बंदूक छीनने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। टीएमसी ने कहा कि यह भाजपा का सुनियोजित नाटक है और वे हार के डर से मतदान के दिन अनावश्यक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari