Advertisement
Central Force Deployment

West Bengal Election – पहले चरण के मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 2400 कंपनियाँ होगी तैनात, मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक..

बंगाल

West Bengal Election – पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का पहला चरण 23 अप्रैल को होना तय है।

Advertisement

West Bengal Election

चुनाव आयोग ने इस चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है। जिसमे तैनात की जाने वाली कुल यूनिटों की संख्या और विभिन्न जिलों के बारे में बताया गया है।

बताया गया है कि आयोग मतदान के पहले चरण के लिए केंद्रीय बलों की कुल 2,407 कंपनियाँ तैनात करने की योजना बना रहा है।

आयोग की घोषणा के अनुसार, पहले चरण में उत्तर बंगाल के सभी जिलों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, और मालदा। इसके अलावा, ‘जंगलमहल’ क्षेत्र के लिए भी चुनाव इसी पहले चरण में होने हैं।

इस चरण के दौरान झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुरा, साथ ही बीरभूम और मुर्शिदाबाद में मतदान होगा। इसके अलावा, इस चरण में पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर तथा पश्चिमी बर्धमान में भी मतदान कराया जाएगा।

आयोग द्वारा दिए गए आँकड़ों के आधार पर, पहले चरण के लिए केंद्रीय बलों की सबसे ज़्यादा तैनाती मुर्शिदाबाद जिले में की जा रही है।

हालाँकि, आयोग ने मुर्शिदाबाद जिले को दो अलग-अलग प्रशासनिक इकाइयों में बाँटा है: पहला, मुर्शिदाबाद पुलिस जिला; और दूसरा, जंगीपुर पुलिस जिला।

दोनों को मिलाकर, मुर्शिदाबाद क्षेत्र में केंद्रीय बलों की कुल 316 कंपनियाँ तैनात की जा रही हैं। इनमें से, 240 कंपनियाँ मुर्शिदाबाद पुलिस जिले में तैनात रहेंगी, जबकि बाकी 76 कंपनियाँ जंगीपुर में तैनात की जाएँगी।

दार्जिलिंग: 61 कंपनियाँ,सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट: 44 कंपनियाँ, कलिम्पोंग: 21 कंपनियाँ, जलपाईगुड़ी: 92 कंपनियाँ, अलीपुरद्वार: 77 कंपनिया,

कूच बिहार: 146 कंपनियाँ, इस्लामपुर ज़िला: 61 कंपनियाँ रायगंज पुलिस ज़िला: 71 कंपनिया, दक्षिण दिनाजपुर: 83 कंपनियाँ, मालदा: 172 कंपनियाँ,

जंगीपुर पुलिस ज़िला: 76 कंपनियाँ, मुर्शिदाबाद पुलिस ज़िला: 240 कंपनियाँ, पूर्वी मेदिनीपुर: 273 कंपनियाँ, पश्चिम मेदिनीपुर: 271 कंपनियाँ,

झारग्राम: 74 कंपनियाँ, बांकुड़ा: 193 कंपनियाँ, पुरुलिया: 151 कंपनियाँ, बीरभूम: 176 कंपनियाँ, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट: 125 कंपनियाँ

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari