West Bengal Election – शुभेंदु अधिकारी के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, केंद्रीय वाहिनी..

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

West Bengal Election – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच आज कालीघाट इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया।

West Bengal Election

शुभेंदु अधिकारी जब वहां पहुँचे तो उन्हें देख वहां मौजूद तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जैसे ही शुभेंदु अधिकारी का काफिला कालीघाट क्षेत्र से गुजरा, प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने उन्हें घेरने की कोशिश की और “चोर-चोर” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

स्थिति तब और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने शुभेंदु अधिकारी के सामने ही “जय बांग्ला” के नारे लगाकर अपना विरोध जताया।

टीएमसी समर्थकों का कहना था कि बाहरी लोगों को इस तरह संवेदनशील समय पर इलाके में आने की जरूरत नहीं है।

वहीं, भाजपा समर्थकों ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को उनके संवैधानिक कर्तव्यों से रोकने की कोशिश की जा रही है।

घटना के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को हटाकर शुभेंदु अधिकारी के काफिले को सुरक्षित रास्ता प्रदान किया।

इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक उत्तेजना बनी रही और अतिरिक्त पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।

Share from here