Advertisement
Election Result

West Bengal Election – सुबह सुबह चेतला पहुँचीं ममता बनर्जी, कहा – दिन भर करेंगी विभिन्न बूथों का दौरा

कोलकाता

West Bengal Election – दूसरे चरण के मतदान के दिन ममता बनर्जी सुबह-सुबह ही एक्शन मोड़ में नजर आईं हैं।

Advertisement

West Bengal Election

वे अचानक चेतला पहुँची। उन्होंने कहा कि वह पूरे दिन भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करेंगी।

इसके अलावा, उन्होंने कोलकाता पोर्ट निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार फिरहाद हकीम के आवास पर केंद्रीय बलों के पहुँचने पर भी अपना बयान दिया।

ममता बनर्जी ने कहा, “आधी रात को केंद्रीय बल के जवान उनके घर गए और दरवाज़ा ज़ोर-ज़ोर से पीटने लगे।

इस दौरान फिरहाद हकीम की पत्नी सहित वहां मौजूद अन्य लोग दहशत में आ गए। उन्होंने आगे कहा, “आज मैं एक के बाद एक बूथ का दौरा करूंगी।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari