Advertisement

West Bengal Election – भगवा पगड़ी पहन वोट डालने पहुँचे भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह

कोलकाता

West Bengal Election – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान आज सुबह कोलकाता बंदरगाह विधानसभा क्षेत्र से एक विशेष तस्वीर सामने आई।

Advertisement

West Bengal Election

इस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश सिंह सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुँचे।

राकेश सिंह खिदिरपुर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालने आए। इस दौरान वे सिर पर भगवा पगड़ी पहने हुए नज़र आए.

मतदान के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज की।

वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राकेश सिंह ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद जताई और अपनी जीत के प्रति आत्मविश्वास प्रकट किया।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे भारी संख्या में घरों से बाहर निकलें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari