Advertisement
West Bengal Election result

West Bengal Election Result – बंगाल किसका?

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

West Bengal Election Result – पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती आज होगी।

Advertisement

West Bengal Election Result

मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट के साथ शुरू होगी। 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी।

सभी की नजर इसपर टिकी है कि ममता बनर्जी एकबार फिर बंगाल जीतेगी या भाजपा परिवर्तन लाकर रहेगी।

राज्य के साथ साथ कोलकाता की कुछ सीटों पर भी सबकी निगाहें हैं जिनमें सबसे मुख्य भवानीपुर, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, चौरंगी, उत्तर हावड़ा, बाली शामिल है।

राज्य में दो चरणों का चुनाव 29 अप्रैल को खत्म हुआ था, जिसमें आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ।

दक्षिण 24 परगना जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र फालता में ‘चुनावी अनियमितताओं’ के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया और वहां 21 मई को दोबारा चुनाव कराया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari