breaking news

West Bengal – चुनाव बाद हिंसा के कारण घर छोड़ चुके भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले राज्यपाल

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

West Bengal – लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद की हिंसा के कारण घर छोड़ चुके भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्यपाल बोस ने आज मुलाकात की।

West Bengal

भाजपा का आरोप है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं-समर्थकों पर हमले हो रहे हैं। ‘प्रभावित’ पार्टी कार्यकर्ताओं-समर्थकों को कोलकाता के ‘माहेश्वरी सदन’ में रखा गया है।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार दोपहर माहेश्वरी सदन गए और पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर स्थिति समझने की कोशिश की।

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अब्जी मैंने एक पक्ष की बात सुनी है। मैंने राज्य से रिपोर्ट मांगी है। मैं राज्य का बयान सुनने के बाद ही कोई टिप्पणी करूंगा।

राज्यपाल बोस ने यह भी कहा कि जिस तरह के आरोप सामने आ रहे हैं, उससे ‘स्तब्ध’ हूँ।

Share from here