Advertisement
sunlight news

प. बंगाल के राज्यपाल ने की नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलनों को खत्म करने की अपील

कोलकाता

कोलकाता। संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हो रहे आंदोलनों को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अब खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है, इसलिए अब सभी को शांति की दिशा में कोशिश करते हुए इसके खिलाफ होने वाले आंदोलनों को खत्म कर देना चाहिए।

Advertisement

गुरुवार की सुबह राज्यपाल ने इस बारे में ट्वीट किया। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग किया और लिखा, “अब सुप्रीम कोर्ट ने संशोधित नागरिकता अधिनियम की वैधता पर सुनवाई करते हुए इस पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। इसलिए मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह आंदोलन का रास्ता छोड़ दें और शांति के लिए प्रयास शुरू करें। इससे हालात सामान्य होंगे और आंदोलन की वजह से परेशानी में पड़ रहे लोगों को राहत मिलेगी।”

उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ पश्चिम बंगाल में गत शुक्रवार से लेकर लगातार पांच दिनों तक हिंसक आंदोलन हुए थे। उसके बाद सोमवार से लेकर बुधवार तक तीन दिनों तक ममता बनर्जी सड़कों पर उतरी और इस कानून के खिलाफ पदयात्रा की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की इस पदयात्रा को असंवैधानिक करार दिया था और कहा था कि केंद्र के कानून के खिलाफ मुख्यमंत्री सड़क पर नहीं उतर सकतीं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari