Advertisement
CM Suvendu Adhikari on kmc construction

West Bengal – विधवा, वृद्धा और दिव्यांग भत्ता बढ़ाकर हुए 1,500 रुपये, पुरानी वेटिंग लिस्ट रद्द

बंगाल

West Bengal – मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने विधवा भत्ता, वृद्धा पेंशन और विकलांग भत्ता बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिए है।

Advertisement

West Bengal

सोमवार को मुख्यमंत्री ने नबान्न से इसकी जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में बनी वेटिंग लिस्ट को भी रद्द कर दिया।

उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में आवेदन करने वालों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बढ़े हुए भत्ते के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज से अगस्त महीने के लिए बढ़ा हुआ भत्ता खातों में ट्रांसफर कर दिया है।

इसका मतलब है कि जिन्हें जुलाई तक हर महीने 1,000 रुपये मिलते थे, उन्हें अब अगस्त के लिए 1,500 रुपये का लाभ मिला है।”

इसके बाद पिछली सरकार की आलोचना करते हुए सीएम सुवेंदु ने कहा, “हमारे राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। हम असल में आर्थिक रूप से दिवालिया राज्य बन गए। मेरा मानना ​​है कि इस स्थिति से उबरने में एक और साल लगेगा। केंद्र सरकार से फंड आ रहा है।”

उन्होंने राजस्व में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी ज़िक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “मुख्य सचिव ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि इस सरकार की नीति यह सुनिश्चित करना है कि सही लोगों तक सही लाभ पहुँचे।

सिर्फ़ भत्ता बाँटना ही सरकार का एकमात्र काम नहीं हो सकता; विकास के विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari