sunlight news

पश्चिम बंगाल – कानून मंत्री को पता नहीं राज्य में कितने विधि कॉलेज

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को मालूम ही नहीं है कि‌ राज्य में विधि कॉलेजों की सटीक संख्या कितनी है। मंगलवार को राज्य विधानसभा में एक सवाल के जवाब में मंत्री‌ जवाब नहीं दे सके जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने उनकी खिंचाई की है।

प्रश्न काल के दौरान पटाशपुर से तृणमूल विधायक ज्योतिर्मय कर ने यह जानना चाहा था कि बंगाल में कितने लॉ कॉलेज हैं। इस पर अपने‌ जवाब में घटक ने कहा कि स्वायत्त दर्जा हासिल राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय (एनयूजेएस) के अलावा बंगाल में राज्य सरकार के तहत कई प्रतिष्ठित विधि कॉलेजों का संचालन हो रहा है। हालांकि वे इनकी सटीक संख्या नहीं बता सके। इस पर विपक्षी विधायकों ने हंगामा किया।

उसके बाद एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने विधानसभा को बताया कि प्रदेश की विभिन्न बार काउंसिल में कुल 81,422 वकील पंजीकृत हैं। हालांकि इस बीच विपक्षी विधायक हंगामा कर रहे थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधि मंत्री से कहा कि विधि मंत्री होने के नाते आपको प्रदेश के विधि कॉलेजों की संख्या पता होनी चाहिए। यह जरूरी है। अध्यक्ष ने‌ कहा कि जिस तरह से आप जवाब नहीं दे पा रहे हैं वह इस बात के संकेत है कि सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय नहीं है।

Share from here