पश्चिम बंगाल के मिड डे मील में सांप और छिपकली मिलने की घटना के बाद केंद्रीय टीम राज्य में आई है। इस बीच, मंगलवार को पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोणा के आंगनबाड़ी केंद्र के मिड डे मील में कॉकरोच मिलने से हंगामा मच गया है। खबर मिलते ही केंद्र में संयुक्त बीडीओ पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। इसे लेकर स्कूल के अभिभावक लगातार हंगामा कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी मिदनापुर जिले के चंद्रकोना ब्लॉक 2 के कुनापुर ग्राम पंचायत के धमकुरिया आंगनबाड़ी केंद्र के मिड डे मिल में कॉकरोच मिलने की शिकायत को लेकर काफी हंगामा है।
