breaking news

West Bengal – रामनवमी हिंसा केस में NIA ने 16 लोग को किया गिरफ्तार

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

West Bengal – एनआईए ने बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रामनवमी शोभायात्रा पर पिछले साल 2023 के मार्च महीने में हमले की घटना घटी थी। 30 मार्च को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला में रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई थी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 27 अप्रैल 2023 को रामनवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामलों को एनआईए के हवाले करने का आदेश दिया था।

उसी के मुताबिक, एनआईए ने रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की थी और अब 16 को गिरफ्तार किया है।

Share from here