Advertisement
जय प्रकाश मजूमदार

पश्चिम बंगाल – भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश मजूमदार पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा के करीमपुर प्रत्याशी जय प्रकाश मजूमदार के ऊपर हुए हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी उत्तर कोलकाता द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

यह विरोध प्रदर्शन सेंट्रल एवेन्यू में पथ अवरोध एवं मुख्यमंत्री का पुतला जला कर किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्त्व भाजपा बस्ती उन्नयन सेल संयोजक जय सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंघानिया एवं स्वच्छ भारत अभियान संयोजक सुबोध चौधरी ने संयुक्त रुप से किया।

इस विरोध प्रदर्शन में कुशल पाण्डे, कमल सोनकर, मो• जहांगीर, रितेश सिंह, सोनू शाह, किशन सिंह, अंकित शर्मा, पवन पाण्डे, आनंद पासवान, शिव कुमार गुप्ता, सोनू सिंह, नबोनाथ झा, राजू इयांगर, उत्तम माली सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari