राज्य में आज भी बारिश की संभावना, कोलकाता में हो सकती है कम बारिश

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आज यानी शुक्रवार को भी दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार पर बने गहरे निम्न दबाव के कारण बारिश हो रही है। लेकिन आज कोलकाता में बारिश के कम होने की संभावना है।

आज उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम और हावड़ा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा हुगली, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व व पश्चिम बर्दवान में भी आज बारिश हो सकती है।

Share from here