Advertisement
breaking news

West Bengal – चुनाव नतीजों के बाद संदेशखाली में तनाव, नजाट थाना के ओसी को लगी गोली

बंगाल

West Bengal – पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद अलग-अलग जगहों से झड़पों की खबरें आने लगी।

Advertisement

West Bengal

अब उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में टीएमसी और भाजपा के बीच हुई झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।

नजाट पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) को झड़प शांत कराने की कोशिश के दौरान पैर में गोली लग गई।

खबरों के मुताबिक, न सिर्फ़ OC घायल हुए, बल्कि दो अन्य पुलिसकर्मी भी गोली लगने के कारण घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, उन्हें कल रात संदेशखाली में नजात पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राजबाड़ी इलाके में दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली थी।

जानकारी मिलते ही पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुँचे, जहाँ बदमाशों ने उन पर गोलियाँ चला दीं। गोलियाँ घर के अंदर से चलाई गई थीं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari