WhatsApp Account under Review – भारत समेत कई देशों में कई व्हाट्सऐप यूजर्स परेशन हो गए हैं। वो व्हाट्सऐप नहीं चला पा रहे हैं
WhatsApp Account under Review
कई WhatsApp यूजर्स का अकाउंट कुछ समय के लिए लॉक हो गया। व्हाट्सएप ने उनके अकाउंट को 24 घंटे के Review में डाल दिया है।
इस दौरान यूजर्स ऐप के कई जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने बताया के अकाउंट को ‘Under Review’ में डाल दिया गया है।
व्हाट्सएप के इस कदम से लोग परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें भी दर्ज करा रहे हैं।
पता चला कि ऐप पर एक संदेश दिखाई दे रहा है कि उनका खाता जांच में है और उसकी गतिविधियों एवं फोन से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जा रही है।
इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर इस पर फैसला किए जाने की जानकारी भी दी गई। कई लोग दूसरे सोशल मीडिया मंच प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
अचानक ऐप ब्लॉक होने के बाद जैसे ही यूजर्स ने व्हाट्सऐप ओपन किया, उन्हें स्क्रीन पर एक नोटिस दिखाई दिया।
जिस पर लिखा था ‘Account in review Your account activity and device info is being checked’
इस संदेश में साफ लिखा था कि यूजर्स की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है और इसका परिणाम 24 घंटे के भीतर नोटिफाई किया जाएगा।
WhatsApp Account under Review – मेटा की ओर से बताया गया कि हम अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने और इसका दुरुपयोग रोकने के लिए लगातार काम करते हैं।
इसके लिए सुरक्षा प्रणालियों के तहत अकाउंट्स बैन किए जाते हैं, लेकिन कई बार हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम से भी गलती हो जाती है।
अगर ऐसा हुआ है, तो हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने और लोगों को दोबारा चैटिंग से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
