Advertisement
sunlight news

निजी बसों में अतिरिक्त किराए को मंजूरी नहीं : परिवहन मंत्री

कोलकाता

कोलकाता। परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को यह स्पष्ट किया है कि निजी बसों के लिए कोई अतिरिक्त किराया मंजूर नहीं किया गया है।

Advertisement

अतिरिक्त किराए को अनुमति नहीं दी जाएगी

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ” सरकारी बसों की तरह निजी बसों को भी अतिरिक्त किराए को अनुमति नहीं दी जाएगी। निजी बस किराए के बारे में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। किराए के प्रति एक मानविक भाव होना होना बहुत जरूरी है।”

शाम 7 बजे के बाद बस चलाना संभव नहीं

उन्होंने कहा, कोलकाता में 15 रूटों पर बसें पहले ही चल चल रही हैं। सोमवार से सरकारी बस सेवा को और बढ़ाया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि , शाम 7 बजे के बाद बस चलाना संभव नहीं है।

बस में बीस से अधिक यात्रियों को नहीं लिया जा सकता

दूसरी ओर, ग्रीन ज़ोन में सोमवार से आधे घंटे के अंतराल में बसें चलेंगी। उन्होंने दावा किया कि ग्रीन जोन में बसें स्वच्छता नियमों को मानते हुए चलाई जा रही है। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि बस में बीस से अधिक यात्रियों को नहीं लिया जा सकता है। वहीं, स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए निजी बसों और टैक्सियों को धीरे-धीरे चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऑटो के मामले में राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को एक प्रस्ताव दिया गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के बाद निर्णय की घोषणा की जाएगी। बसों के साथ ऐप आधारित कैब सेवा को बढ़ाया गया है। धीरे धीरे नीली और सफेद टैक्सियों को भी चलाया जाएगा।

स्वच्छता नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर

सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते समय स्वच्छता नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि। “यात्रियों को मास्क पहना होगा, अपने हाथों को सैनिटाइज़ करना होगा, इन सब विषयों को लेकर कोई समझौता नहीं होगा,” इसके अलावा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक जो कोई भी जहां चाहें वहां जा सकते हैं।

सरकार परिवहन के क्षेत्र मेंइ सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। हालांकि, उस स्थिति में, यात्रियों को धैर्य रखना होगा और नियमों का पालन करना होगा।

परिवहन मंत्री ने कहा की सोमवार से जरूरी परिसेवा के लिए एक हजार ओला, उबर सड़कों पर उतरेगी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में निजी बस मालिकों के संघ ने कहा था कि पहले चार किलोमीटर का किराया 20 रुपये किया गया है। बीस किलोमीटर के बाद प्रति किलोमीटर का किराया एक रुपया बढ़ जाएगा। उसके बाद से ही किराये को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari