Advertisement
Winter Update

Winter Update – 18 डिग्री के नीचे पहुँचा तापमान

कोलकाता

Winter Update – इस सीज़न में पहली बार कोलकाता में पारा 18 डिग्री के नीचे पहुँचा है। अलीपुर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस है। दमदम का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस है।

Advertisement

Winter Update

पुरुलिया में तापमान 12 डिग्री पहुँच गया। श्रीनिकेतन में भी तापमान 12.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। कुछ जिलों में मध्यम कोहरे की चेतावनी। पूरे सप्ताह सर्दी का यही मिजाज रहेगा।

हालांकि, तापमान में फिर गिरावट की संभावना कम है।अगले चार से पांच दिनों तक कोलकाता में तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

उधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन गया है। 24 घंटे के भीतर गहरे दबाव का अनुमान है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस निम्न दबाव का असर फिलहाल बंगाल में नहीं पड़ रहा है।

निम्न दबाव तमिलनाडु-श्रीलंका तट की ओर बढ़ेगा। हालांकि, इस कम दबाव के कारण अंडमान और दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari