Advertisement
Winter Update

Winter Update – और बढ़ेगी ठंड, 14 डिग्री के करीब रहेगा न्यूनतम तापमान

कोलकाता

Winter Update – आने वाले एक दो दिनों में ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब पहुँच सकता है।

Advertisement

Winter Update

मौसम विभाग के अनुसार आज उच्चतम तापमान 26.7 हो सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री पहुँच सकता है।

मंगलवार के दिन कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही था।

गुरुवार सुबह तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। जो इस सर्दी के सीज़न का सबसे ठंडा दिन था।

शुक्रवार को तापमान थोड़ा बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। हालाँकि, मौसम विभाग ने वीकेंड में फिर से पारे में कमी आने का अनुमान लगाया है।

अलीपुर में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कल यानी रविवार तक कोलकाता का टेम्परेचर गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

अगले कुछ दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। यानी दिसंबर के पहले हफ़्ते में बंगाल की हवा में ठंड का एहसास होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari