कोलकाता। मंगलवार शाम अपने दो बच्चों को लेकर बस से उतर रही एक महिला को उसी बस ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम 6:00 बजे के करीब की है। मृतक की पहचान भाग्या देवी के तौर पर हुई है। वह 12 नंबर लॉर्ड सिंहा रोड की रहने वाली थी।
पुलिस ने बताया कि शेक्सपीयर सरणी थाना इलाके के कमैक स्ट्रीट क्रॉसिंग पर एक महिला मिनी बस से अपने दो बच्चों को लेकर उतर रही थी। वह सीढ़ी पर ही थी कि पीछे से आ रही बस से आगे निकलने की होड़ में चालक ने कुचल दिया । इस वजह से वह सड़क पर गिर गई और उसी बस के पीछे वाले पहिए से रौंदने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है।
रक्तरंजित हालत में उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालक और कंडक्टर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए लोगों की जान को खतरे में डालने की गैर जमानती धारा 279ए और गैर इरादतन हत्या की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
