Advertisement
yashwant sinha join tmc

यशवंत सिन्हा बने तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष

बंगाल

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है और साथ में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति को निर्णय लेने के लिए पार्टी की सबसे बड़ी समिति माना जाता है। 

Advertisement

 

यशवंत सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वे वित्त मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार के साथ लंबे समय से उनका मतभेद रहा है और वे कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर सवाल उठा चुके हैं।
हालांकि कुछ वर्ष पहले ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वे किसी भी दल के साथ अब नहीं जाएंगे लेकिन उस ऐलान के बावजूद वे रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari