Advertisement

यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा

देश

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक को टेरर फंडिंग के केस में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। फैसले से पहले ही श्रीनगर के पास मैसुमा में यासीन मलिक के घर के आसपास सुरक्षाबल के जवान तैनात हो गए थे। ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि यासीन मलिक ने कोर्ट में कहा था कि वह यूएपीए की धारा 16 (आतंकवादी गतिविधि), 17 (आतंकवादी गतिवधि के लिए धन जुटाने), 18 (आतंकवादी कृत्य की साजिश रचने), व 20 (आतंकवादी समूह या संगठन का सदस्य होने) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) व 124-ए (देशद्रोह) के तहत खुद पर लगे आरोपों को चुनौती नहीं देना चाहता।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari