Advertisement

Yoga Day – योग दिवस से पहले कोलकाता पुलिस का मेगा इवेंट; कमिश्नर संग 1500 पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास

कोलकाता

Yoga Day – आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कोलकाता पुलिस ने आज पूर्व-अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया।

Advertisement

Yoga Day

इस मेगा इवेंट में कोलकाता पुलिस के कमिश्नर अजय नंद और अन्य शीर्ष आला अधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 1500 पुलिस कर्मियों ने एक साथ योग सत्र में हिस्सा लिया।

इस वर्ष कोलकाता के रेड रोड पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शिरकत करेंगे।

इसी भव्य आयोजन की तैयारियों और जागरूकता के तहत कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से आज सुबह इस विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस साल की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या को देखते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है, और योग इसका सबसे उत्तम माध्यम है।

21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर कोलकाता पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा और तैयारियों के मद्देनजर लालबाजार (पुलिस मुख्यालय) ने कई कड़े कदम उठाए हैं.

तैयारियों के लिए रेड रोड को 14 जून की रात से ही 21 जून तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है और कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari