Advertisement
yogeshwar-dutt-joins-bjp

पहलवान योगेश्वर भाजपा में शामिल

अन्य

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ही शिरोमणि अकाली दल से विधायक बलकौर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। यहां भाजपा मुख्यालय में हरियाण के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दत्त, संदीप सिंह और विधायक बलकौर सिंह को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर बराला ने योगेश्वर दत्त, संदीप सिंह और बलकौर सिंह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को काफी लाभ मिलेगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने बीते बुधवार को राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की थी और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा योगेश्वर दत्त को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दे सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari