Yogi Adityanath Burrabazar – ममता बनर्जी कहती हैं खेला होबे, हम कहने आए हैं – एबार खेला शेष, 4 मई को भगवा लहराएगा – योगी आदित्यनाथ

कोलकाता

Yogi Adityanath Burrabazar – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ाबाजार के सत्यनारायण पार्क में उत्तर कोलकाता अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में सभा की।

Yogi Adityanath Burrabazar

इस दौरान उन्होंने तृणमूल और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने बंगाल को लुटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा, अब 15 सालों से टीएमसी बंगाल को कंगाल बनाने के लिए यतन कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में जो ज्ञान की धारा थी आज वह बेरोजगारी के अंधकार में भटकती हुई दिख रही है, उद्योग बंद हो रहे हैं, 30 लाख से ज्यादा नौजवान बेरोजगार हैं लेकिन ममता बनर्जी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।

सीएम योगी ने कहा कि बुआ भतीजा बंगाल के अस्तित्व को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता के मेयर बोलते हैं कि यहां उर्दू चलेगी, हम कहने आए हैं कि बंगाल की अस्मिता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

जो इसके साथ खिलवाड़ करेगा उन्हें बताना है कि बंगाल की पहचान काबा से नहीं यहां की कालीबाड़ी से है।

योगी ने कहा कि ममता बनर्जी भगवान राम के नाम से चिढ़ती है, दुर्गा पूजा पर परमिशन नहीं देती, शोभा यात्रा में समस्या पैदा कराती है, बेटियां सुरक्षित नहीं है।

जैसी अराजकता आज यहां देखने को मिल रही है 2017 से पहले वैसी यूपी में थी। जब कोई राम नाम लेता था तो उसे डंडे पडते थे।

आज यूपी में उपद्रव नहीं उत्सव है। ये भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के कारण ही सम्भव हो आया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बंगाल में गुरुदेव रविंदनाथ टैगोर की पैतृक संपत्ति पर गुंडे कब्जा कर रहे हैं, यूपी में ऐसा होने से सात पुश्तों की संपत्ति लेकर गरीबों के घर बना दिए होते।

Yogi Adityanath Burrabazar – योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण में 80 फ़ीसदी सीट बीजेपी जीत रही है।

4 मई को बंगाल में भगवा ध्वज लहराया जाएगा, बंगाल का अंधकार समाप्त होगा, फिर से सोनार बंगला बनेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बड़ाबाजार क्षेत्र को बंगाल का समृद्ध और पुराना व्यापारिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। हमें बंगाल की अस्मिता को बचाना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी कहती है खेला होबे पर हम कहने आए हैं कि एबार खेला शेष, उन्नयन शुरू।

Share from here