पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान मचा है। मंगलवार को भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरुलिया में रैली को संबोधित किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ममता बनर्जी को राम नाम से चिढ़ है। अच्छी बात यह है कि अब वे रैलियों में चंडी पाठ करने लगी हैं। राहुल गांधी भी मंदिर जाने लगे हैं। पूरा विपक्ष आज मंदिर मंदिर जा रहा है। यह हमारी वैचारिक जीत है।
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, बंगाल में टीएमसी के गुंडों का राज है। इन गुंडों को किसी का डर नहीं है। यहां भाजपा की सरकार बनी तो हम चुन-चुन कर गुडों को ठिकाने लगाएंगे।
